प्रयागराज, जनवरी 19 -- प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार शाम शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से फोन पर बात की। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मौनी अमावस्या के दिन हुई घटना का जिक्र करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से कहा कि आप के साथ जो हुआ उसका दु:ख है, जो आप के साथ व्यवहार हुआ, होना नहीं चाहिए था क्योंकि सदियों पुरानी परंपरा रही है। आप संत लोग ही मेले की शोभा हैं। अपने शिविर के सामने बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जवाब में कहा कि अपनी लड़ाई अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में लड़ रहे हैं। प्रशासन ने संगम में स्नान करने से रोका जबकि ये किसी को गंगा-यमुना में स्नान करने से नहीं रोक सकते। जब हिंदू परिवार में कोई बच्चा पैदा होता है तो जन्म से गंगा-यमुना में स्नान करता है, मुझे इन्होंने वंचित कर दिया। अखिलेश...