गंगापार, जनवरी 12 -- क्षेत्र के जलालपुर कस्बा गांव रविवार शाम पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व प्रधान अश्वनी यादव के पिता राम अवध यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर परिजनों को ढांढस बंधाया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के साथ के पहुंची प्रतापपुर विधायक बिजमा यादव, सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव, शांति प्रकाश पटेल, संगम लाल मौर्य, संगीता पटेल, राजेश सरोज, राजबहादुर यादव, कमर आलम, राम प्रकाश यादव, त्रिभुवन यादव, उदय राज यादव, अखिलेश कुमार यादव, डॉ देशराज, योगेंद्र यादव, श्रीपति यादव, नाटे चौधरी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...