भदोही, फरवरी 5 -- भदोही, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का मिर्जापुर-सोनभद्र जाते समय बुधवार को गोपीगंज तिराहे पर जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह उप्र निर्वाचन आयोग ने फार्म सात से संबंधित गड़बड़ियों और धांधलियों की शिकायतों का संज्ञान लिया है। वह हर सचेत-सावधान पीडीए प्रहरी की सजगता और सक्रियता का परिणाम है। कोई कितना भी बड़ा सत्ताधारी हो या भ्रष्टाचारी अधिकारी हो जब उनकी काली करतूतों का राज़ खुल जाता है। ऐसे में चौकन्ना रहने के साथ ही तगड़ी निगरानी करनी होगी। क्योंकि घपलेबाज फ़ार्म 7 की चार सौ बीसी वोट चोरी पकड़े जाने के बाद, वोटों की हेराफेरी हो सकती है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वोटिंग करना होगा। इस मौके पर जिला महासचिव ह्दय ...