उन्नाव, मार्च 22 -- बांगरमऊ। समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का एक्सप्रेस-वे पर स्वागत किया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के निकट पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप का संजीव त्रिवेदी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कार्यकर्ताओं से अपील की। इस दौरान श्रवण कुमार, राजा, राजीव आदि सहित मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.