कन्नौज, जून 21 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के बौद्धनगर मोहल्ले की गिहार बस्ती में एक किशोर की पिटाई से हुई मौत के मामले में समाजवादी पार्टी का 12 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल शुक्रवार की दोपहर जांच करने पहुंचा। प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों ने मृत किशोर के माता-पिता व बस्ती के कई लोगों से करीब आधा घण्टे तक मामले की जानकारी हासिल की। बाद में सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर मृतक की माता को एक लाख रूपए की चेक सौंपी। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कलीम खां के नेतृत्व में छिबरामऊ के पूर्व विधायक अरविन्द यादव, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहर, सदर विधानसभा अध्यक्ष पीपी बघेल, तिर्वा विधानसभा अध्यक्ष शरद यादव, बरिष्ठ सपा नेता बउअन तिवारी, अनिल पाल, कूक्कू चैहान, यश दोहर व शेखर गिहार एवं युवजन सभा के हबीव हसन शुक्रवार की दोपहर ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.