लखनऊ, फरवरी 14 -- समाजवादी पार्टी लखनऊ महानगर की ओर से शहर का पहला पीडीए प्रहरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी ने बीएलए यानी बूथ लेवल एजेंटों का सम्मान कर उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाया। इस तरह का यह पहला कार्यक्रम शनिवार को 173- लखनऊ पूर्व विधान सभा के अन्तर्गत ए ब्लॉक इन्दिरा नगर में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. रमेश दीक्षित रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महासचिव लखनऊ महानगर गौरव सिंह यादव ने उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं, पार्षदों, पूर्व पार्षदों, पूर्व पार्षद प्रत्याशियों एवं संगठन के बीएलए का स्वागत किया। लखनऊ महानगर अध्यक्ष फाखि़र सिद्दीकी ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले वरिष्ठ नेताओं को शाल देकर एवं पार्षदों, पूर्व पार्षदों एवं पूर्व पार्षद प...