लखनऊ, फरवरी 2 -- इंदिरानगर बस्तौली गांव में 31 जनवरी को कोर्ट के आदेश पर गाजीपुर थाने की पुलिस और जिला प्रशासन ने सपा पार्षद सुरेंद्र वाल्मीकि के समर्थकों से एक मकान को कब्जा मुक्त कराया। इस पर पार्षद और समर्थक धरने पर बैठ गए। दो दिन से चल रहा शांतिपूर्ण प्रदर्शन सोमवार को उग्र हो गया। पार्षद और समर्थकों ने मकान पर फिर कब्जा करने की नियत से ताला तोड़ डाला। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो जमकर धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने पार्षद समेत छह को हिरासत में ले लिया। यह देख समर्थकों ने थाने का घेराव कर बवाल किया। इस दौरान अयोध्या रोड पर जाम लग गया। उपद्रव बढ़ता देख पुलिस ने लाठियां चलाकर भीड़ को खदेड़ दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसीपी गाजीपुर अनिद्य विक्रम सिंह ने बताया कि बस्तौली गांव में एक मकान है। उसमें रामचंद्र और उनके परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.