अलीगढ़, नवम्बर 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सपा पार्षद दल की नेता नसरीन बेगम ने सोमवार को नगर निगम सेवाभवन में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा को पत्र सौंपा। कहा कि सपा की ओर से उनको पार्षद दल का नेता चुना गया है और उनको ही पार्षद दल का नेता माना जाए। सपा पार्षद दल का नेता चुने जाने के बाद से पार्टी में लगातार घमासान जारी है। जिला व महानगर के बीच विवाद सड़क पर आ गया है। सपा पार्षद दल की नेता नसरीन बेगम,उप नेता मोहम्मद इरशाद, मुख्य सचेतक इमरान, शाहिद अली अब्बास मीडिया प्रभारी व रोरावर पार्षद मुशर्रफ हुसैन महजर भी मौजूद रहे। पार्षदों ने कहा कि जिला संगठन की ओर से उनको चुना गया है। पार्षदों ने समर्थन दिया है। जिसके आधार पर उनको सपा पार्षद दल का नेता चुना गया है। वहीं सपाइयों में इसको लेकर भीतरघात जमकर हो रही है। सपाई भीतरखाने एक दूसरे पर आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.