मैनपुरी, फरवरी 7 -- सपा जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक शनिवार को आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में सांसद डिंपल यादव ने भाग लिया और पार्टी पदाधिकारियों को संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आवाहन किया। बैठक में बड़ी संख्या में सपाइयों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आलोक कुमार शाक्य द्वारा की गई। सांसद डिंपल यादव ने कहा कि सपा हमेशा जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर यह सरकार पूरी तरह विफल रही है। जिसका खामियाजा उन्हें आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा। सांसद ने पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर के तहत जारी होने वाले नोटिसों को गंभीरता से लें। फॉर्म नंबर 6 अधिक से अधिक संख्या में भरवाएं और य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.