लखनऊ, फरवरी 23 -- लखनऊ- विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर रविवार को स्वच्छता के प्रणेता व सामाजिक समरसता के प्रतीक संत गाडगे की जयंती सादगी से मनाई गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा कि संत गाडगे महाराज ने अपने जीवन को मानव सेवा और आध्यात्मिकता के लिए समर्पित किया। उन्होंने सादगी और स्वच्छता के माध्यम से समाज को एक नई दिशा दी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूर्व सांसद अरविंद कुमार सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...