लखनऊ, फरवरी 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी ने औरैया, प्रयागराज, मऊ, मथुरा, सोनभद्र, फतेहपुर, बस्ती, वाराणसी, इटावा, झांसी, अलीगढ़, फर्रूखाबाद, मुरादाबाद, कानपुर, रामपुर समेत अधिकतर जिलों में मुस्लिम समुदाय और पीडीए मतदाताओं के नाम काटे जाने को लेकर सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि लाखों की संख्या में फार्म-7 में मतदाता का नाम व ईपिक नंबर प्रिंट करवाकर बीएलओ के पास जमा किया जा रहा है। केके श्रीवास्तव, डा. हरिश्चंद्र सिंह और राधेश्याम सिंह ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से इस पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि ईआरओ व जिलाधिकारी पर लगातार दबाव बना कर वैध मतदाताओं के नाम अवैध ढंग से काटने की साजिश की जा रही है। यह भी मांग की गई है कि एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने से लेकर अब त...