नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोकसभा में एक बार फिर शिक्षकों की शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का मुद्दा उठा। समाजवादी पार्टी ने सरकार से कानून बनाकर शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से राहत देने की मांग की। सपा का कहना है कि यह मुद्दा 25 लाख शिक्षकों से जुड़ा है। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान समाजवादी पार्टी ने इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सपा सांसदों ने इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है इसलिए, उन्हें अपनी बात रखने का मौका दिया जाए। पीठासीन सभापति कृष्ण प्रसाद तेन्नेटी ने इस मुद्दे को रखने की इजाजत नहीं दी, इसके बाद सपा के सभी सांसद आसन के करीब आकर नारेबाजी करने लेगे। बाद में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सपा सांसद लालजी वर्मा को बात रखने का मौका दिया। लालजी वर्मा ने क...