बरेली, फरवरी 6 -- बरेली। समाजवादी पार्टी ने एसआईआर में धांधली का आरोप लगाते हुए उपजिल निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन दिया है। सपा के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी का आरोप है कि सत्ता पक्ष से जुड़े जिम्मेदार लोग साजिशन फर्जी वोट बनवाने में लगें हैं। बीएलओ पर पीडीए समाज के वोट कटवाने का दवाब बनाया जा रहा है। शमीम खां सुल्तानी का कहना है कि 29 जनवरी को कैंट विधानसभा क्षेत्र के रविंद्र नाथ टैगोर पोलिंग स्टेशन पर सदस्य विधान परिषद का स्टीकर लगी गाड़ी से चार-पांच लोग पहुंचे। उन्होंने खुद को भाजपा पदाधिकारी बताकर बीएलओ को जबरन करीब 200 फॉर्म-6 वोट बनवाने के लिए दिए। उन्होंने ये सभी वोट बन जाने का बीएलओ पर दवाब भी बनाया। सपा के महानगर अध्यक्ष का आरोप है कि कैंट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर फर्जी तरीके से वोट बनवाने के लिए 50-50 फॉर्म-6 उपलब...