लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता विधानसभा में शुक्रवार को श्रम मंत्री अनिल राजभर ने सपा सदस्यों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा ने युवाओं को गुमराह करने के लिए सिर्फ एक वर्ष के लिए 1000 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया। भाजपा सरकार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने के बजाये स्व रोजगार की ओर ले जा रही है। सरकार का बेरोजगारी भत्ता देने का कोई इरादा नहीं है। दरअसल, सपा के डा. ह्रदय नारायण सिंह ने जानना चाहा था कि क्या सरकार बेरोजगारी भत्ता देने की कोई योजना है। इस पर मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं है। सपा ने बेरोजगारी भत्ता दिया लेकिन तमाम शर्तों के साथ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...