लखनऊ, फरवरी 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें कन्नौज, इटावा, बस्ती, प्रयागराज, मेरठ, मिर्जापुर, आगरा, गोरखपुर, देवरिया, बुलंदशहर समेत प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा द्वारा फार्म-7 जमा कर मुस्लिम मतदाताओं का नाम कटवाने के लिए दबाव बनाने की शिकायत की है। ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की ओर से केके श्रीवास्तव, डा. हरिश्चंद्र सिंह और राधेश्याम सिंह ने दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...