लखनऊ, नवम्बर 16 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी मुख्यालय में रविवार को वीरांगना ऊदा देवी का बलिदान दिवस मनाया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने ऊदा देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अखिलेश यादव का मानना है कि 1857 ई. में लखनऊ के सिकंदरबाग इलाके में हुए घमासान युद्ध में 36 अंग्रेज सैनिकों को अकेले ऊदा देवी ने मार गिराया था। उनकी वीरता का सम्मान करते हुए सार्जेंट क्विकर वालेस, जिसकी गोली से ऊदादेवी शहीद हुई। कई विदेश लेखकों, इतिहासकारों ने भी वीरांगना की वीरता का चित्रण किया है। उनका बलिदान अविस्मरणीय रहेगा। इस मौके पर सांसद आरके चौधरी व नरेश उत्तम पटेल, अरविंद कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...