संभल, जनवरी 1 -- समाजवादी पार्टी की बैठक बुधवार को जिला कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई। इसमें समाजवादी नेता व स्वतंत्रता सेनानी लोकबंधु राज नारायण जी की पुण्यतिथि मनाई गई। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा कि लोकबंधु राज नारायण हमेशा गरीबों, किसानों और शोषित वर्ग के हितैषी रहे। उन्होंने वर्ष 1977 के लोकसभा चुनाव में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पराजित कर लोकतंत्र की मजबूती का उदाहरण दिया था। उनके विचार आज भी समाजवादी आंदोलन को दिशा दे रहे हैं। जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार ने उनके बताए गए रास्ते पर चलकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष उमेश यादव, शोभित कुमार काका, कमल शर्मा, निसार अहमद, सद्दाम कुरैशी, शारदा यादव, मुकेश यादव, राम सिंह जाट...