लखनऊ, जनवरी 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर फतेहपुर सदर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में ड्राफ्ट मतदाता सूची में त्रुटियों और बुलंदशहर में गणना प्रपत्र भरने के बाद भी बीएलओ द्वारा नाम डिलीट किए जाने की जांच की मांग की है। सपा के केके श्रीवास्तव, डा. हरिश्चंद्र सिंह और राधेश्याम सिंह द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि बुलंदशहर में पोलिंग बूथ संख्या-240 में शमशाद सैफी, आयिया, शहनवाज सैफी, सोनी परवीन, शाहरूख खां के नाम डिलीट कर दिए गए हैं, यह गंभीर मामला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...