रुद्रपुर, फरवरी 2 -- रुद्रपुर। समाजवादी पार्टी ने मजहर रिजवी निवासी आवास विकास को विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर का प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश और लोकसभा नैनीताल के प्रभारी अरविंद यादव की संस्तुति पर की गई है। मज़हर रिजवी ने कहा कि जल्द ही विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। सपा के जिलाध्यक्ष रवि छाबड़ा, राम सिंह सागर, एनएन अग्रवाल, इमरान अंसारी, जितेंद्र यादव, तेजपाल यादव और शरीफ अंसारी सहित कई वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रिजवी को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...