लखनऊ, फरवरी 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें फर्रुखाबाद, गोरखपुर, गाजियाबाद, बहराइच, देवरिया, आजमगढ़, कन्नौज, भदोही में फार्म-7 जमा कराकर नाम कटाए जाने की शिकायत की गई है। केके श्रीवास्तव, डा. हरिश्चंद्र सिंह और राधेश्याम सिंह की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि फर्रुखाबाद सदर विधानसभा में काफ संख्या में फॉर्म-7 दिए गए हैं। इन पर वैभव अग्निहोत्री, ऋषभ दुबे, अरविंद श्रीवास्तव, विनीत बाजपेयी का आवेदक के रूप में हस्ताक्षर है। सपा को इनसे संपर्क पर पता चला कि इन्होंने हस्ताक्षर ही नहीं किए हैं। इसी तरह से अन्य जिलों में भी हस्ताक्षर कर फार्म जमा किए हैं। इस पर रोक की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...