अयोध्या, दिसम्बर 29 -- अयोध्या। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एक बैठक हुई जिसमें एसआईआर की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने और संचालन हामिद जाफर मीसम ने किया। बैठक में पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय ने कहा कि सभी बीएलए बधाई के पात्र हैं जिनकी मेहनत से एसआईआर प्रकिया पूरी हुई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी फर्जी वोटों के सहारे ही चुनाव जीतती आ रही है। पूर्व महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी संगठन की ताकत उसका कार्यकर्ता होता है। सपा प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर जाकिर हुसैन पाशा, मंसूर इलाही, श्रीचंद यादव, सूरज वर्मा, राकेश पांडे, संजय सिंह, प्रवीण राठौर,रियाज अहमद, शावेज जाफरी, शीतांशु तिवारी, फरीद कुरैशी सहित अन्य सपा नेता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...