सिद्धार्थ, अक्टूबर 4 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गज़हड़ा में शुक्रवार को समाजवादी पीडीए कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायण यादव की अध्यक्षता में हुआ। पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के संदेश व पार्टी की नीतियों को जनता के बीच साझा किया गया। सपा नेताओं ने ग्रामीणों को पार्टी का पर्चा देकर जागरूक किया। सपा नेता व पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार से जनता परेशान है। चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। किसान परेशान हैं। 2027 विधानसभा चुनाव देश और संविधान को बचाने का चुनाव है क्योंकि भाजपा सरकार लगातार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के कारण महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है। इस अवसर पर अबु हरेरा, शिवनारायन, निजामुद्दीन, आशिक अली, कपूर चं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.