लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस पर दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि दी। सपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने पुष्पांजलि अर्पित की दो मिनट मौन रहकर ज्ञात-अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, अरविंद कुमार सिंह, मुन्ना भइया सुधीश, केके श्रीवास्तव, डा. हरिश्चंद्र सिंह, राधेश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...