लखनऊ, जनवरी 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सपा ने मैनपुरी व बलरामपुर में एसआईआर में गड़बड़ी व मतदाताओं को धमकाए जाने के मामले को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मांग की है कि मैनपुरी में सभी मतदाताओं की सुविधा व एसआईआर प्रक्रिया के सुगम संचालन के लिए सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मतदान केंद्र/बूथ से निकटतम स्थान पर कैंप लागाकर जारी नोटिसों का निस्तारण करें। आरोप लगाया कि बलरामपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी विदेश में रह रहे मतदाताओं से अपना नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से डिलीट कराने के लिए फार्म-7 भर कर जमा करने के लिए दबाव बना रहे हैं और ऐसा न करने पर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी जा रही है। कहा कि निर्वाचन आयोग ड्राफ्ट मतदाता सूची में दर्ज विदेश में रह रहे भारतीय मूल के नागरिकों के ना...