सहारनपुर, जून 6 -- समाजवादी पार्टी के अंबाला रोड स्थित जिला कार्यालय पर गुरुवार को कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। प्रभारी हरि भूषण खटीक और जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ एकजुट होकर काम करना होगा। विधानसभा अध्यक्ष काशिफ अल्वी पार्टी को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने पर बल दिया। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गौरव कुमार, दिवांशु मित्तल, राजीव जैन और मुहम्मद अहसान को जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। रजनीश मेहता, जितेंद्र यादव, वैभव कुमार और आशीष कुमार कश्यप कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.