मऊ, दिसम्बर 6 -- मऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव की अध्यक्षता में डॉ.भीमराव राव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। पदाधिकारियों ने डा.आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके कृत्यों को नमन किया। मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र कुमार ने कहा कि बीजेपी की सरकार बाबा साहब और उनके संविधान दोनों को लेकर मन में खोट पालकर बैठी है। जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि भीमराव आंबेडकर ने हिंदू धर्म में व्याप्त कुरूतियों और छुआछूत की प्रथा से तंग आकार सन 1956 में उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया था। कार्यक्रम को सुजीत सिंह, रामधनी चौहान आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में रामवध राव, शिवचंद राम, कुद्दूस अंसारी, राजेन्द्र कुमार पाण्डेय, रामभवन प्रसाद, महेन्द्र चौहान, पंकज उपाध्याय, वीरेन्द्र यादव लोहिया, कालिंदी भारद्वाज, अशोक कुमार गौत...