प्रतापगढ़, अप्रैल 30 -- यूपी के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा क्षेत्र से राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले समाजवादी पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई हुई है। डीएम ने गैंगस्टर अधिनियम के तहत सात करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। डीएम के इस आदेश के बाद सपा नेता में हड़कंप मचा गया।कार्यवाहक सपा जिलाध्यक्ष पर हत्या, हत्या के प्रयास, जालसाजी, रंगदारी मांगने और एससीएसटी सहित 53 केस दर्ज हैं। मानिकपुर थाना क्षेत्र के मऊदारा निवासी समाजवादी पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह से बगावत करने के बाद बीते विधानसभा चुनाव में कुंडा से मैदान में उतरे थे। चुनावी सभाओं में राजाभैया पर सीधे हमलावर भी रहे। पुलिस ने उन पर दर्ज मुकदमों के आधार पर उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.