रामपुर, अप्रैल 12 -- सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी के कई वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कुछ ऐसे वीडियो भी होते हैं जो जान जोखिम में डालकर बनाए जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो रामपुर जिले का भी वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में सपा नेता ने 50 फीट ऊंचे यूनीपोल होर्डिंग पर चढ़कर साइकिल चलाई। सपा नेता के इस स्टंट का वीडियो जिसने भी देखा वह हैरान रह गए। दरअसल ये सपा नेता बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव राम बहादुर सागर हैं। इन्होंने मंसूरपुर बाईपास के किनारे यूनीपोल पर सपा के प्रचार के लिए फ्लैक्सी के ऊपर न सिर्फ साइकिल खड़ी की, बल्कि जान की परवाह किए बगैर सुर्खियां बटोरने के लिए इस पर साइकिल को चला भी रहे हैं। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि हम आपको वीडियो नहीं दिखा सकते। सपा नेता ने अपने घर के बाहर लखनऊ दिल्ली राष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.