हापुड़, फरवरी 4 -- सपा के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सपा नेता मोहम्मद इमरान ने दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश के लोगों की जनसमस्याओं को संसद में उठाने की अपील की। सपा नेता मोहम्मद इमरान ने कहा कि आज महंगाई बेकाबू हो चुकी है, देश में बेरोजगारी का मापदंड ही ख़त्म हो गया है। हर एक सेक्टरों को बर्बाद करने में सरकार की पूर्ण भूमिका है, किसान और नौजवान के अलावा हर वर्ग दर्द से कर्रा रहा है। इन्हीं सब मुद्दों पर अखिलेश यादव वार्ता की। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 में पुन: सपा की सरकार बनने के बाद हर समस्या को समाप्त करने का काम किया जाएगा। सपा जनता के मुद्दों को संसद से लेकर सड़क तक उठाएगी। देश की जनता को स्कूल, अस्पताल, स्पोर्ट्स, रोज़गार, सड़क, सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.