प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 7 -- कुंडा, संवाददाता। मानिकपुर थाना क्षेत्र के करेंटी मऊदारा गांव निवासी सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने दहेंगरी जमालपुर गांव में अपने पिता सुन्दर लाल यादव के नाम से महविद्यालय का निर्माण कराकर शिक्षण कार्य शुरू कराया था। इसी बीच छविनाथ यादव के खिलाफ अपराधिक मुकदमों का आधार बनाकर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की। गैंगस्टर के मामले को लेकर जिला मजिस्ट्रेट के आधार पर छविनाथ यादव की विभिन्न स्थानों पर रही संपत्तियों को कुर्क और सीज कर बोर्ड लगा दिया। उसी के तहत सुन्दर लाल यादव महाविद्यालय भी तत्कालीन एसडीएम सतीश त्रिपाठी ने पुलिस पीएसी के साथ कुर्क कर कॉलेज के गेट में ताला बंद कर सीज कर दिया था। जेल में बंद सपा नेता छविनाथ यादव के उसी कुर्क कॉलेज परिसर में 6 फरवरी की रात करीब 8:30 बजे संदिग्धावस्था में आग लग गई। कॉलेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.