प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 26 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। सपा नेता के होटल में दो घंटे के लिए कमरा बुक करने के बाद प्रेमिका की दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर प्रेमी फरार हो गया। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी शिव नारायण वैश ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सपा नेता अश्विनी सोनी का होटल सिटी प्राइम रेजिडेंसी भगवा चुंगी चौराहे के पास है। इसमें शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे कोहंडौर के बासूपुर गांव निवासी रितु पाल के साथ देल्हूपुर गजेहड़ा पहाड़पुर का अभिषेक पहुंचा। इन दोनों ने दो घंटे के लिए कमरा बुक किया था। रात करीब 10 बजे युवक वहां से चला गया। कुछ देर बाद वेटर ने कमरे में युवती को बेड पर मृत पाया। उसका गला दुपट्टे से कसा गया था। होटल मैनेजर की सूचना पर सीओ सिटी, शहर कोतवाल अर्जुन सिंह मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.