प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 6 -- इंडिया गठबंधन सहित जिले के नेताओं ने समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रमेश पाठक के आकस्मिक निधन पर शनिवार को कांग्रेस कार्यायल पर शोकसभा की। अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने की। दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान इंडिया गठबंधन के जिला संयोजक डॉ. महेन्द्र दुबे, सह संयोजक सीपीआई नेता महराजदीन, जिला उपाध्यक्ष शेर बहादुर यादव, जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, रहमान नेता, जिला महासचिव चन्द्रनाथ शुक्ल, शिवम द्विवेदी, पिछड़ा वर्ग विभाग के नगर अध्यक्ष मो. ईदरिशी, जिला सचिव धर्मराज सिंह, जिला सचिव आशिक अली, नगर सचिव अबू शमा, फरहान प्रतापगढ़ी आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी कांग्रेस कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...