भदोही, दिसम्बर 25 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सपा जिला कार्यालय कंसापुर लोहिया ट्रस्ट में गुरुवार को महाराजा बिजली पासी की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए बताए पथ पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा महाराजा बिजली पासी अवध की धरती के वीर योद्धा थे। वह केवल एक राजा नहीं थे। आज उनकी जयंती पर उन्हें शौर्यपूर्ण नमन किया जा रहा है। महाराजा बिजली पासी का सम्पूर्ण जीवन साहस, आत्मसम्मान, नेतृत्व और बलिदान का प्रतीक है। भारतीय युवा पीढ़ी उनके संघर्ष, शौर्य और नेतृत्व से प्रेरणा लेती है। हमें सिखाती है कि साहस सिर्फ तलवार से नहीं, बल्कि सही बात पर डटे रहने से पैदा होता है। इस मौके पर जिला महासचिव ह्रदय नारायण प्रजापति, श्यामला सरोज, अंजनी सरोज, केशनारायण यादव, लालचन्द बिंद, गामा प्रसाद यादव, प्रदीप वियोगी, ...