कुशीनगर, मार्च 16 -- पडरौना, निज संवाददाता। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष मो शुकरुल्लाह अंसारी का शनिवार की सुबह निधन हो गया। वह गंभीर बीमारी कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन पर सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनके पुत्र को फोन कर शोक संवेदना जतायी है। जल्द ही घर आने की बात कही है। पार्टी नेताओं ने उनके निधन को सपा की भारी क्षति बताते हुए शोक जताया है। मो. शुकरुल्लाह अंसारी (55) के राजनैतिक जीवन की शुरूआत वर्ष 2000 में सखवनिया खुर्द गांव के प्रधान से हुई थी। पडरौना ब्लॉक के सखवनिया खुर्द ग्राम निवासी मो. शुकरुल्लाह की लोकप्रियता ही थी कि वह लगातार 3 बार अपने ग्राम सभा के प्रधान निर्वाचित हुए। खुद की कोई संतान नहीं होने पर उन्होंने अपने भाई के पुत्र अशफाक अहमद को गोद लिया और अपना वारिस बनाया था। समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.