बुलंदशहर, जनवरी 2 -- जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वालों को जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सपा के प्रांतीय नेता प्रो. टेकचंद जाटव एवं चौधरी भजनलाल विमल के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक और राजनैतिक लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। जिलाध्यक्ष सभी नए साथियों को कांग्रेस का पटका और माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की सच्ची रक्षक है। आज देश को राहुल गांधी जैसे मजबूत और व्यापक सोच वाले नेता की जरूरत है। कांग्रेस में शामिल हुए प्रो. टेकचंद जाटव और चौधरी भजनलाल विमल ने कहा कि दलितों, अल्पसंख्यकों और शोषितों की लड़ाई कांग्रेस ही लड़ रही है। इस अवसर पर पूर्व जिल...