मैनपुरी, दिसम्बर 15 -- समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने तहसील मुख्याल पर धरना प्रदर्शन किया व प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के नाम पांच सूत्रीय मांगों को ज्ञापन एसडीएम सुनिष्ठा सिंह को सौंपा। जिलाध्यक्ष हरीश यादव ने बताया कि यूपीपीएससी परीक्षा के परिणाम में स्पष्ट जारी न होने पर अभ्यर्थियों में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में उन्होंने मांग की है कि यूपीपीसीएस परीक्षा की संशोधित उत्तर पुस्तिकाओं की सीट तुरंत जारी करें। सभी वर्गों की कटऑफ जारी करें। सभी अभ्यर्थियों की अंक तालिका जारी की जाए। ओएमआर सीट की कार्बन कॉपी व मेंस परीक्षा में पूछे जाने वाले बहुविकल्पीय प्रश्नों की उत्तर पुस्तिका जारी करने की लिस्ट को वेबसाइट पर जारी करने की मांग की। उक्त मांगे अगर पूरी नहीं की गई तो सपा छात्र सभा बड़ा आंदोलन कर...