अमरोहा, दिसम्बर 15 -- रहरा। लोक सेवा आयोग से जुड़े छात्र हितों के मुद्दों को लेकर सोमवार को प्रस्तावित महा आंदोलन से एक दिन पहले समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष अनुज त्यागी उर्फ गोलू को रहरा स्थित उनके आवास पर नजर बंद कर लिया गया। उनके घर पर पुलिस जाकर बैठ गई। गोलू को घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। अनुज त्यागी उर्फ गोलू ने इसे भाजपा सरकार की तानाशाही करार दिया है। आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन्हें बिना किसी लिखित सूचना के सरकार के इशारे पर घर में कैद कर दिया। यह कदम लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है। आरोप लगाया की नौकरी भाजपा के एजेंडे में नहीं है। भाजपा जाएगी तो नौकरी आएगी। दावा किया कि समाजवादी छात्र सभा प्रतियोगी छात्रों के साथ हमेशा खड़ी रही है और आगे भी उनके हक की लड़ाई लड़ती रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...