आगरा, जनवरी 3 -- ताजनगरी में जनाधार बनाने के लिए समाजवादी पार्टी अब 'घर-घर समाजवादी' अभियान चलाने जा रही है। शनिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया। अभियान को महानगर कमेटी चलाएगी। बैठक में फैसला किया कि कार्यकर्ता, बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, विधानसभा स्तर पर नियुक्त जिम्मेदार नेता रविवार से अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। अभियान के जरिए समाजवादी विचारधारा, पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आम लोगों तक पहुंचाकर उन्हें जोड़ा जाएगा। महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा, युवाओं के भविष्य और संविधान पर हमलों के खिलाफ पार्टी हर दरवाजे तक पहुंचेगी। इसके लिए सभी को जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। संचालन पुष्पेंद्र शर्मा ने किया। श्रीकृष्ण वर्मा, राम...