नई दिल्ली, जनवरी 20 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को सभी 37 सांसदों के साथ बैठक की। उनके साथ विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर मंथन किया। भविष्य की रणनीति पर चर्चाएं की। यह भी बताया कि कैसे जीत मिलेगी? उन्होंने सांसदों से कहा कि वर्ष 2024 की तरह मैदान में उतरना है। एसआईआर में पूरी मुस्तैदी से जुटें और ध्यान रखें कि एक भी समर्थक का वोट न कटने पाए। अखिलेश यादव ने इसके साथ ही अपने सोशल मीडिया हैंडर पर पोस्ट किया 'सैंतीस जिताएंगे सत्ताइस!' आगे लिखा हम मिलकर पीडीए सरकार बनवाएंगे, पीडीए का परचम पूरे देश में लहराएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनपदीय स्तर पर घोषणा पत्र बनाया जाएगा। जनता के मुद्दे शामिल होंगे। अखिलेश ने पार्टी मुख्यालय पर सभी सांसदों के साथ बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासन में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.