हापुड़, अगस्त 17 -- गढ़मुक्तेश्वर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांव अठसैनी स्थित विधानसभा अध्यक्ष रिजवान चौधरी के कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान सपा वरिष्ठ कार्यकर्ता रविंद्र चौधरी ने संविधान की रक्षा के लिए एकजुट रहने और 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर पीडीए की सरकार बनाने का आह्वान किया। रविंद्र चौधरी ने कार्यक्रम के बाद रिजवान चौधरी ने आदर्श पब्लिक स्कूल में बच्चों को पुरस्कार वितरित किए व एमएनएम पब्लिक स्कूल गढ़मुक्तेश्वर में बच्चों को मिठाइयां बांटीं। इसके उपरांत गांव सिखैड़ा से भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ, जो राजपुर, सिंभावली, हरोड़ा रोड, मुरादपुर होते हुए सैना गांव में संपन्न हुई। इस अवसर पर चमन चेयरमैन, प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह, कटार सिंह नागर, जयवीर प्रधान, बलराज, मुखिया जरार, हसनैन प्रधान...