गाजीपुर, जुलाई 14 -- सैदपुर। क्षेत्र के रावल मोड़ पे सपा का पीडीए सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में सपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सचिव खेदन यादव ने कहा कि सपा का यह सम्मेलन सामाजिक एकता और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सपा के विचारों को प्रचारित करने का आह्वान किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष रामजी सोनकर, जिला सचिव कमलेश सोनकर, जीपंस कमलेश यादव, सत्येंद्र यादव उर्फ़ निर्जु,पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामबचन यादव,पिछड़ा प्रकोष्ठ की प्रदेश सूरज राम बागी,परशुराम बिन्द, सुरेंद्र जायसवाल सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.