बाराबंकी, फरवरी 21 -- बाराबंकी। न्यायालय विशेष सत्र न्यायाधीश एससीएसटी कोर्ट ने एक सप्ताह से जिला कारागार में बंद सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता को शनिवार को जमानत पर रिहा किए जाने का आदेश दिया है। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भगेलापुरवा निवासी कलावती पत्नी स्व. कालीचरन रावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वर्ष 2004 में उनके पति द्वारा आरोपी मनोज यादव उर्फ बबलू निवासी ग्राम भगेलापुरवा के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पीड़िता ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व सफदरगंज चौराहे के पास आरोपी मनोज यादव ने उनका रास्ता रोककर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और धक्का देकर गिरा दिया था। तहरीर के आधार पर सफदरगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक सप्ताह पहले उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.