बलिया, मई 25 -- बलिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश व प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर शहर निवासी सुनील सर्राफ को समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। इससे जिले के व्यापारियों में खुशी है। सुनील सर्राफ बीते करीब 30 वर्षों से व्यापार मंडल व स्वर्णकार संघ से जुड़कर काम कर रहे हैं। वर्तमान में वे अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव भी हैं। प्रदेश सचिव बनने के बाद सुनील सर्राफ पहली बार 26 मई को बलिया आ रहे हैं। वे सुबह दस बजे फेफना पहुंचेंगे। वहां से वाहनों के काफिले के साथ शहर में पहुंचेंगे। इस दौरान जगह-जगह उनके स्वागत की तैयारी की है। वे मंदिरों में दर्शन-पूजन भी करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.