निज संवाददाता, फरवरी 1 -- देवरिया जिले के सलेमपुर में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद समेत 18 लोगों के खिलाफ सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने लूट, छेड़खानी, हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। वहीं, पूर्व विधायक के पक्ष का कहना है कि इस विवाद में पहले ही केस दर्ज हो चुका है और दूसरे पक्ष के आरोपी जेल भी जा चुके हैं। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 16 नवंबर 2025 की रात कुछ लोग एकजुट होकर उसके घर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों के पास लोहे की रॉड, धारदार हथियार और अवैध पिस्टल थी। उन्होंने घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक, आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.