कानपुर, फरवरी 21 -- बिठूर के सिंहपुर में सपा से पूर्व विधायक व ग्रामीण जिलाध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला पर शुक्रवार की रात हमला करने वाले तीन युवकों में दो को पुलिस ने जेल भेजा है, जबकि एक युवक अभी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शुक्रवार की रात सपा के पूर्व विधायक व सपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला शुक्रवार की रात नौ बजे के करीब एक शादी समारोह से लौट रहे थे। सिंहपुर चौराहे पर जाम में उनकी गाड़ी फंस गई। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने गाली गलौज करने के बाद उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया था। पूर्व विधायक की तहरीर पर पुलिस ने हमला करने व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग जाने की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले हमला करने वाले सिंहपुर निवासी अंबर दीक्षित और ऋषभ यादव को हिरासत में लिया। उन्हें जेल भेज दिया गया है।...