रामपुर, अक्टूबर 7 -- रामपुर, संवाददाता। सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां के दिल्ली से रामपुर आने के बाद सोमवार को भी उनके आवास पर कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। वहीं, वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी भी रामपुर पहुंचे। जहां उन्होंने आजम खां से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने स्वास्थ्य की जानकारी लेकर पार्टी के अन्य मुद्दों पर बात की। आजम खां का स्वास्थ्य सही नहीं चल रहा है। 23 माह बाद सीतापुर जेल से जमानत पर लौटे आजम 25 सितंबर को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे और कई चेकअप कराए थे। जिसके बाद वह रामपुर आ गए थे। रामपुर में रूकने के बाद उनका स्वास्थ्य फिर खराब हुआ था। जिस पर परिजन गुरूवार को उन्हें दिल्ली ले गए थे। वहां से उपचार के बाद वह शनिवार की देर रात रामपुर लौटे। रामपुर आने की सूचना के बाद से ही उनके आवास पर सप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.