रामपुर, मार्च 1 -- लेखपाल से मारपीट करने वाले सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उज्जवल दीदार सिंह साबी लगभग दो माह बाद पुलिस की गिरफ्त में आ गए। पुलिस द्वारा उनके उपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया जा चुका है। बीते 27 दिसंबर को क्षेत्र के गांव गोकुलनगरी में जांच को पहुंचे लेखपाल अवनीश कुमार के साथ सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उज्जवल दीदार सिंह साबी और उसके नौकर ने मारपीट की थी। इस दौरान लेखपाल के अभिलेख और कपड़े भी फाड़ डाले थे। घटना के बाद पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। साथ ही फरार होने के चलते पुलिस ने पूर्व जिलाध्यक्ष पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। कार्रवाई के डर से आरोपी नौकर पलविन्द्र सिंह ने बीती पांच फरवरी को न्यायालय में समर्पण कर दिया था। लेकिन, इसके बाद भी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.