कुशीनगर, अगस्त 27 -- कुशीनगर। समाजवादी पार्टी में मारकण्डेय त्रिपाठी को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी का संगठनात्मक ढांचा मजबूत होगा। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के संस्तुति पर जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने मारकण्डेय त्रिपाठी को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि इनके मनोनयन से पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दिया हैं उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का कार्य करुंगा। इनके मनोनयन पर पूर्व मंत्री ब्रह्म्मा शंकर त्रिपाठी,पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी, कैशर जमाल टिटू, बजरंगी यादव, रामलखन यादव आदि ने बधाई दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.