पीलीभीत, फरवरी 20 -- पीलीभीत। मजदूर के साथ मारपीट करने वाले समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पर एक और युवक ने रास्ते में रोककर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। अमरिया पुलिस ने आरोपी सपा नेता के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक साथ दो मुकदमे दर्ज होने के बाद से सपा ने पूरे मामले को राजनीतिक द्धेषभावना बताते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर जांच कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम बिलासपुर निवासी विजय कुमार पुत्र पूरन लाल ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 17 फरवरी की शाम 5 बजे आरोपी मखदूम खान ने उसको ग्राम भौनी में ईट भट्टे के पास रोककर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। उसकी हत्या का प्रयास किया गया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसको जान से मारने की धम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.