लखनऊ, सितम्बर 17 -- जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में प्रदेश गुंडों और माफिया का गढ़ बन चुका था। जबकि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून का राज, सुरक्षा और विकास सुनिश्चित किया है। सपा शासन में भू-माफिया का आतंक था। दबंगों और गुंडों को हेलीकॉप्टर से घुमाया जाता था। अपराधियों की थाने से लेकर सचिवालय तक पैठ थी। मंत्री ने कहा कि योगी सरकार में अब तक 20 हजार करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की गई है। माफिया जेल में हैं और उन पर बुलडोजर कार्रवाई हुई है। सपा के शासनकाल में हर साल दंगे होते थे, चाहे मुजफ्फरनगर, बरेली, मुरादाबाद हो या मेरठ। हत्या और आगजनी करने वालों को थाने से ही छोड़ दिया जाता था। स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि अखिलेश या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.